CrimeNews:नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म,गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी करने से किया इंकार

SHARE:

भरी पंचायत में आबरू का सौदा करने की चेष्टा, केस दर्ज

किशनगंज /सागर चंद्रा

पौआखाली थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस में ही रहने वाले युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ऐक वर्ष पूर्व जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी तो आरोपी मो. राजा पिता जमील अख्तर मौका देखकर उसके घर पहुंच गया और शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के इंकार करने पर राजा ने उसके माता पिता की हत्या कर देने की धमकी दी।

जिससे पीड़िता भयभीत हो गई और राजा ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। राजा के लगातार दुष्कर्म किये जाने से पीड़िता गर्भवती हो गई। जिसकी जानकारी मिलते ही राजा ने गर्भपात कराने की कोशिश की। पीड़िता के द्वारा घटना की जानकारी दिये जाने के बाद उसके परिजन घटना की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे और दोनों की शादी करा देने की मिन्नत करने लगे। लेकिन राजा के घरवालों ने शादी कराने से साफ इंकार कर उन्हें गाली गलौज कर भगा दिया।

मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायती की गई। जहां राजा के परिजनों ने भरी पंचायत में मुखिया और सरपंच के सामने पीड़िता और उसके परिजनों को रुपयों का लालच देकर मामले को रफादफा करने का प्रयास किया। राजा के परिजनों ने भरी पंचायत में कहा- आबरू की कीमत बोलो और रुपये ले जाओ। आरोपी के परिजनों की ठसक देखक पंचायत में उपस्थित लोग सन्न रह गए।

पंचायत से न्याय नहीं मिलने के बाद पीड़िता ने कानून का दरवाजा खटखटाया। पीड़िता के लिखित शिकायत पर पौआखाली थाना में पोक्सो एकट के तहत कां संख्या 53/24 दर्ज कर ली गई। मामले की जांच कर रही पुलिस ने सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल जांच कराया और अग्रतर कार्रवाई में जुट गई।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!