मोदी की गारंटी गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना,योजनाओं का किया जायेगा प्रचार प्रसार

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दुसरे चरण में केन्द्र द्वारा प्रायोजित योजनाऐं की जानकारी हेतु विडियो वेन को हरी झंडी जिलाध्यक्ष सुशांत गोप के द्बारा दिखाकर स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय से रवाना किया गया। पूर्व की बैठक लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य सह कोचाधामन विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार साहा ने अपने सम्बोधन में कहा किशनगंज लोकसभा सीट से भाजपा का जनाधार रहा है और केन्द्र की विभिन्न योजनाओं से विकास कार्य धरातल पर दिखता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं के द्बारा लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत जन – सम्पर्क पूरे जिले में चलाया गया है, किशनगंज लोकसभा क्षेत्र भाजपा की पारंपरिक सीट रही है। किशनगंज लोकसभा में भाजपा संगठन का मजबूत जनाधार है, केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है।

लोकसभा का चहुंमुखी विकास भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के जीत को सुनिश्चित करेगा।जिला प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी सुबोध माहेश्वरी ने कहा पार्टी के कार्यकताओं की मांग बिहार प्रदेश एवं केन्द्र के पदाधिकारियों से आग्रह करते हैं कि किशनगंज लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी घोषित किया जाए ताकि सीमांचल में भाजपा का जनाधार बरकरार रहें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुबोध महेश्वरी ,मनीष सिन्हा, संजय पासवान, जय किशन प्रसाद, हरी किशोर साह, मंटु प्रजापति, जय प्रकाश आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!