किशनगंज : गलगलिया हाई स्कूल में जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई 100वीं जयंती

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज / गलगलिया/दिलशाद

बुधवार को हाई स्कूल गलगलिया में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती मनाई गई। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैल चित्र को फूल एवं मालाओं से सजाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अर्जुन पासवान व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों के द्वारा बारी बारी से जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैल चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अर्जुन पासवान ने इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के सभी बच्चों एवं उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री तथा दो बार मुख्यमंत्री थे। लोकप्रियता के कारण उन्हें ‘जननायक’ भी कहा जाता है।

कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक गांव पितौंझिया, जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है, में नाई जाति में हुआ था। उनके पिताजी का नाम श्री गोकुल ठाकुर तथा माता जी का नाम श्रीमती रामदुलारी देवी था। इनके पिता गांव के सीमान्त किसान थे तथा अपने पारंपरिक पेशा बाल काटने का काम करते थे। 1970 में उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाया गया।

कर्पूरी ठाकुर जी सदैव दलित, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए प्रयत्‍नशील रहे और संघर्ष करते रहे। उनका सादा जीवन, सरल स्वभाव, स्पष्‍ट विचार और अदम्य इच्छाशक्‍त‌ि बरबस ही लोगों को प्रभावित कर लेती थी और लोग उनके विराट व्यक्‍त‌ित्व के प्रति आकर्षित हो जाते थे। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उसे प्रगति-पथ पर लाने और विकास को गति देने में उनके अपूर्व योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

वहीं उन्होंने बताया की भारत सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर जी को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित करने की घोषणा भी मंगलवार को की है। वहीं इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक – शिक्षिका स्नेहलता कुमारी,धनंजय कुमार राय,अमरनाथ नायक, जितेन्द्र मिश्रा,संजय कुमार,श्वेता भारती ,मनोज कुमार सिंह, इब्रत जहां, मेनका कुमारी, सीमा कुमारी,सोमा कुंडू, ,मीना कुमारी,प्रियंका घोष, वर्षा कुमारी,सुजाता कुमारी, महताब आलम सहित आदि उपस्थित रहे।

किशनगंज : गलगलिया हाई स्कूल में जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई 100वीं जयंती