किशनगंज :भाजपा नगर मंडल बहादुरगंज के द्वारा स्वच्छता अभियान चला कर मंदिरों की सफाई की गई

SHARE:

स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी बहादुरगंज नगर मंडल द्वारा विभिन्न शक्ति केंद्रो में स्थित मंदिरों में स्वच्छता अभियान चला कर मंदिरों की सफाई की गई। अभियान का नेतृत्व नगर अध्यक्ष नवीन झा द्वारा किया गया ।

मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता सह पूर्व मंडल अध्यक्ष किशलय सिन्हा, नगर महामंत्री सह वार्ड पार्षद शीतुल कुमार ,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष संदीप चैटर्जी ,विधानसभा विस्तारक जयप्रकाश यादव, भाजपा नेता दिग्विजय सिंह, किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष सदन सिन्हा ,मंडल मंत्री बेबी सिंहा,भाजपा कार्यकर्ता विमल कुमार, शंकर कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं लोगों को आह्वान किया गया कि आगामी 22 जनवरी 2024 को भव्य रामलला के मंदिर का अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है और सभी सनातनी अपने-अपने घरों में दीपावली और उत्सव मनाएं ।इस अवसर पर लोगों में काफी उत्साह और जागरूकता देखी गई

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!