कोचाधामन ( किशनगंज)सरफराज आलम
प्रखंड के कठामठा पंचायत के बरबट्टा हाट स्थित एक आभूषण की दुकान में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार के द्वारा कोचाधामन थाने में तहरीर दी गई है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घटना को लेकर पुलिस के द्वारा पीड़ित दुकानदार से आवश्यक पूछताछ किया गया।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बरबट्टा हाट के कारोबारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की उद्भेदन करने की मांग किया है।जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान का शटर काट कर दुकान में प्रवेश किया।
इस दौरान अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान में रखे सेफ को काटकर तीन भर सोने की आभूषण और करीब एक लाख रुपये नगद चुरा कर ले गए।
शुक्रवार की सुबह पूर्णियां जिले के रौटा हाट निवासी पीड़ित दुकानदार छोटू कुमार पिता श्रीप्रसाद जब बरबट्टा हाट स्थित अपने दुकान पहुंचे तो शटर कटा हुआ देखकर हतप्रभ रह गए। घटना के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि एवं राजद के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार वार्ड सदस्य शमशाद आलम,नौशाद आलम इत्यादि ने पुलिस प्रशासन से हुई चोरी की घटना का उद्भेदन करने की मांग किया है।




























