किशनगंज :खाना बनाने के दौरान महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /सागर चन्द्रा

चुल्हे पर खाना बनाने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। गर्म चावल भरा बर्तन शरीर पर उलट जाने से उसका हाथ बुरी तरह से झुलस गया।

शहर के धरमगंज नया बस्ती में घटित घटना के बाद परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। परिजनों ने आननफानन में घायल सोबित सहनी पति हीरा लाल सहनी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

किशनगंज :खाना बनाने के दौरान महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती