किशनगंज में विवाहिता की गला दबाकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

एक नवब्याहता की गला घोंटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका सबेरा खातून का शव बहादुरगंज थाना क्षेत्र के निसंद्रा गांव स्थित ससुराल में पाया गया। मृतका के मायके वालों ने पति शाह आलम और उसकी दूसरी पत्नी पर सवेरा खातून की हत्या करने का आरोप लगाया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बैसा लौचा निवासी सवेरा की शादी मात्र एक माह पूर्व निसंद्रा निवासी शाह आलम के साथ हुई थी।

लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद शाह आलम भगाल गांव निवासी एक युवती को अपने प्रेम जाल में फांसकर भगा ले गया और दोनों ने शादी भी कर ली। सोमवार को दोनों पति पत्नी निसंद्रा स्थित घर वापस लौटे। लेकिन सवेरा उनका विरोध करने लगी।

नतीजतन पति शाह आलम और सौतन ने मिलकर सवेरा की गला घोंटकर हत्या कर दी। बहरहाल परिजनों की लिखित शिकायत पर बहादुरगंज थाना में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!