दस्तावेजों को खंगालने में जुटी टीम
रिपोर्ट :जियाउर रहमान खान
किशनगंज में बुधवार की अहले सुबह से मिलिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयकर विभाग की छापेमारी जारी है ।शहर से सटे भेरिया डांगी ब्लॉक के निकट स्थित संस्थान में अहले सुबह आयकर विभाग के दर्जनों अधिकारी पहुंचे जहा अधिकारियो के द्वारा दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है ।
सूत्रों के मुताबिक किशनगंज सहित पूर्णिया के मिलिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के 20 ठिकानों पर आईटी का रेड चल रहा है। डॉक्टर असद इमाम के इंजीनियरिंग कॉलेज समेत बाड़ीहाट नया टोला वार्ड 20स्थित आवास के अलावा कई ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है। आईटी के कई अधिकारी, एसएसबी के आधा दर्जन जवान रेड में शामिल हैं।किशनगंज में आज सुबह से ही आयकर विभाग की छापामारी चल रही है।
आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार पटना, भागलपुर, पूर्णिया, रांची समेत कई जगह से आई आयकर विभाग की टीम मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट और इससे जुड़े लोगो के यहा दस्तावेजों को खंगाल रही है। इसमें मुख्य रूप से मिल्लिया शैक्षणिक ट्रस्ट के फाउंडर डॉक्टर असद इमाम के आवास, उनके कई परिजनों के अलावा मिल्लिया B.Ed कॉलेज, एमआईटी , मिल्लिया कॉन्वेंट समेत कई शैक्षणिक स्थानो पर आयकर विभाग की टीम सुबह से ही पहुंची हुई है और जांच कर रही है।
फिलहाल आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। बहरहाल यह छापामारी अभी लंबे समय तक चलने की संभावना जताई जा रही है। देखना है कि छापामारी के बाद क्या मामला सामने आता है। आयकर विभाग के अधिकारी ने बताया किशनगंज में पंद्रह सदस्यीय टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है ।इस दौरान किशनगंज मिलिया इस्टीट्यूट के डायरेक्टर सह राजद नेता दानिश इकबाल मौजूद है ।






























