किशनगंज :संकल्प अभियान के तहत बहल स्वयंसेवको ने विद्यालय में समायोजन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

SHARE:

संकल्प अभियान के अन्तर्गत विद्यालय चलो केंद्र व प्रयास केंद्र एवं उत्कर्ष केंद्र के स्वय सेवको के द्वारा मंगलवार को शहर के रूईधासा मैदान में बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में स्वयंसेवकों को सरकारी सेवा में समायोजन करने को लेकर चर्चा की गई ।इस दौरान स्वयंसेवकों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की ।

स्वयंसेवकों ने बताया की प्रशिक्षण के उपरांत हमलोगों को बहाल किया गया था लेकिन एक साल के बाद ही हम लोगो को शिक्षण कार्य से रोक दिया गया जबकि तालिमी मरकज को बहाल किया गया है ।स्वयंसेवकों ने कहा की जिले में लगभग 600 स्वयंसेवक है जो की बेरोजगार हो गए है और हमारी मांग है की हमारा समायोजन विद्यालय में किया जाए ।

वही इस संबंध में स्वयंसेवकों के द्वारा जिला पदाधिकारी को आवेदन सौंपा गया है ।इस मौके पर जयंत कुमार सिंह,लक्ष्मी राम बेसरा,दिलीप कुमार यादव,अमसुल हक, रफीक आलम सहित दर्जनों स्वयंसेवक मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!