किशनगंज :शराब के नशे में 13 पियक्कड़ गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

उत्पाद विभाग ने चेकिंग के दौरान 13 पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बंगाल में शराब का सेवन कर शहर में प्रवेश कर रहे थे। लेकिन रामपुर चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने चार पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि फरिंगगोड़ा चेकपोस्ट से दो, गलगलिया से तीन और देवीचौक चेकपोस्ट से चार पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान फरिंगगोड़ा से गिरफ्तार धनपुरा जौकी निवासी महमुदुर रहमान पिता मोहसीन आलम के दोबारा शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार होने की पुष्टि होते ही उसे जेल भेज दिया गया। जबकि शेष आरोपियों को अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!