किशनगंज /सागर चन्द्रा
उत्पाद विभाग ने चेकिंग के दौरान आठ पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बंगाल में शराब का सेवन कर शहर में प्रवेश कर रहे थे। लेकिन फरिंगगोड़ा चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने उन्हें दबोच लिया।
जांच के दौरान गांधी चौक निवासी सुदर्शन सहनी पिता यमुना प्रसाद सहनी के दोबारा शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार होने की पुष्टि होते ही उसे जेल भेज दिया गया। जबकि शेष आरोपियों को अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।




























