Kishanganj:छत से गिरकर बच्ची गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

छत से जमीन पर गिर जाने से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के वक्त खरखरी गांव निवासी 10 वर्षीय आफरीन पिता अंसार अन्य बच्चों के साथ अपने घर के छत पर खेल रही थी।

इसी दौरान वह छत से जमीन पर जा गिरी। घटना के बाद परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। परिजनों ने फौरन घायल बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!