पटना :एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग का मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक विमान संख्या 6E 2433 में आई तकनीकी खराबी के बाद लैंडिंग करवाई गई है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद इंजन में खराबी आ गई।जिसके बाद पायलट ने तत्काल एटीसी को मामले की जानकारी दिया। वही लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ,आपदा विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।





























