किशनगंज :सुहिया गाँव में मुख्यमंत्री सड़क ध्वस्त ,डायवर्सन निर्माण कराने की मांग

SHARE:

टेढ़ागाछ/किशनगंज/विजय कुमार साह

चिल्हनियाँ पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्थित सुहिया गाँव में नवनिर्मित मुख्यमंत्री सड़क बाढ़ में हुई क्षतिग्रस्त हो गयी है।जिसके कारण इस होकर आवाजाही में अवाम को परेशानी हो रही है।ज्ञात हो कि यह सड़क सुहिया हाट से सुहिया गाँव होकर रहमतपुर एवं आमबाड़ी मुख्य सड़क को जोड़ती है।

सुहिया गाँव में सड़क ध्वस्त रहने से आसपास के गाँव के लोगों का आवागमन होकर बाधित है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया विगत वर्ष आई बाढ़ में यह सड़क ध्वस्त हो गयी थी।कटिंग के कारण यह डायवर्सन बनाया गया था,जो इस वर्ष बाढ़ में ध्वस्त हो गया।

ध्वस्त डायवर्सन के बगल आए पानी में उतर कर अभी लोगों का आना जाना हो रहा है।लेकिन अधिक बारिस होने से इस होकर आवगमन पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो जाता है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुहिया गाँव स्थित सड़क कटिंग पर डायवर्सन निर्माण कराने की मांग की है।यहाँ डायवर्सन निर्माण होने से इस गाँव के अलावे आसपास के दर्जनों गाँव के लोगों का आवागमन सुलभ हो जायेगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!