
अररिया /अरुण कुमार
अररिया जिले के बथनाहा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहबाजपुर वार्ड संख्या 11 में दहेज लोभी ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बथनाहा ओपी थाना पुलिस ने शंव को कब्जे में लेते हुए गुरुवार की दोपहर 3:15 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया।
जहां शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए महिला के मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया। वही बथनाहा ओपी थाना पुलिस घटना की जांच में जुट चुकी है। वही मृतिका शाहबाजपुर वार्ड संख्या 11 निवासी सोनू कुमार मंडल की 20 वर्षीय पत्नी कंचन कुमारी बताई जा रही है। घटना को लेकर जानकारी देते हुए मृतिका कंचन कुमारी के भाई विक्रम कुमार मंडल ने बताया कि उनकी बहन कंचन कुमारी गांव का गांव के ही सोनू कुमार पिता दिनेश कुमार मंडल से एक साल पूर्व अररिया व्यवहार न्यायालय में शादी प्रेम विवाह हुआ था ।
इस शादी से लड़के के घरवाले खुश नहीं थे। व्यवहार न्यायालय में शादी करने के बाद जब कंचन अपने पति सोनू के साथ ससुराल पहुँची तो ससुराल वालों ने उस वक्त रखने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद कंचन कुमारी के पति सोनू कुमार पत्नी को लेकर कुछ दिन दूसरी जगह रहने लगे कुछ दिन बाद ससुराल में रहने लगी। जिसके बाद लड़की पक्ष से दहेज की मांग सोनू कुमार व उनके परिजनों के द्वारा की जाने लगी। घटना से पूर्व दहेज की मांग की गई थी और साथ-साथ लड़की पक्ष को कंचन को मारने की धमकी दी जा रही थी।
इसी दौरान गुरुवार को लड़की पक्ष के लोगों को लड़के पक्ष के द्वारा जानकारी दी गई की उनकी लड़की बीमार है जिसके बाद लड़की का भाई मौके पर पहुंचा तो अपनी बहन को मृत पाया इसके बाद लड़की के भाई ने घटना की सूचना बथनाहा ओपी थाना पुलिस को दी। पुलिस परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त सजा दिए जाने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है ।




























