वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम

प्रखंड के चोपड़ा बखारी में उप सचिव कृषि विभाग भारत सरकार राजेश कुमार झा एवं वरीय शिक्षक रुपेश कुमार झा एवं अन्य ग्रामीणों के द्वारा पौधारोपण किया गया।उन्होने अपने पिता स्वर्गीय विरेश दत्त झा की याद में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को लेकर संकल्प लिया।

इस अवसर पर उप सचिव कृषि विभाग राकेश कुमार झा ने कहा गांव समाज में जन्म,विवाह व अन्य शुभ कार्यक्रमों के अवसर पर यादगार के तौर पर पौधरोपण किया जाना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण ही सबसे बेहतर विकल्प है। पेड़ पौधे मनुष्य समेत अन्य जीव जंतु का मित्र है।

यह फल फूल, औषधि के साथ साथ हमें जीने के लिए आक्सीजन भी प्रदान करता है। बगैर आक्सीजन के जीवन संभव नहीं है। इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत प्रधानाध्यापक श्यामानंद झा शिक्षिका पद्मा भारती सामाजिक कार्यकर्ता ललितेन्द्र भारती,राकेश कुमार,कमलेश कुमार इत्यादि मौजूद थे ‌।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!