किशनगंज :रेलवे ट्रैक से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

पोठिया थाना क्षेत्र के फकीर बस्ती के समीप रेलवे लाइन के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। ट्रेन के चपेट में आने से शव इतना क्षतविक्षत हो गया था कि उसकी पहचान तक नहीं हो सकी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई।

लेकिन भीड़ भी शव का शिनाख्त करने में नाकाम रही। स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को अगले 72 घंटे के लिए सुरक्षित रख दिया गया। ताकि शव की शिनाख्त की जा सके।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!