किशनगंज :भाजपा के द्वारा पोठिया में चलाया गया महा जनसंपर्क अभियान

SHARE:

किशनगंज /पोठिया/इरफान

सोमवार को भाजपा पोठिया मंडल अध्यक्ष जयंत सिंह के नेतृत्व में दलुआ हाट में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।इस दौरान भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को सरकार के नौ साल की उपलब्धियों से अवगत करवाया ।जनसंपर्क अभियान में पूर्व विधायक सिकंदर सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप मुख्य रूप से मौजूद थे।

पूर्व विधायक सिकन्दर सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार गरीबों के लिए समर्पित है।जो भारत के नागरिकों लिए कई लाभकारी योजनाएं लेकर आई है।लेकिन अभी तक कई गरीबों को इसका लाभ नहीं मिला है।इसलिए पार्टी ने निर्णय लिया कि सभी लाभकारी एवं जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाया जाए।मंडल अध्यक्ष जयंत सिंह ने बताया आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकित कौशिक,मनीष सिन्हा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!