अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसएसबी जवानों ने ग्रामीणों के साथ किया योगाभ्यास

SHARE:

टेढ़ागाछ/किशनगंज /प्रतिनिधि


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एसएसबी 12 वीं बटालियन के जवानों ने हरिहरपुर में ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया। 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ए कंपनी के जवानों ने ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान योग प्रशिक्षक हेड कॉन्स्टेबल ने जवानों और ग्रामीण युवाओं को प्राचीन काल से चली आ रही योग के गुर सिखाए।

माफीटोला ए कंपनी के इंस्पेक्टर विद्या प्रकाश ने कहा कि सभी लोगों को प्रतिदिन थोड़ा समय निकाल कर अपने रूटीन समय में योगाभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से मन मस्तिष्क स्वस्थ्य रहता है।

योग आपके मन मस्तिष्क,स्मृति और एकाग्रता में सुधार लाता है। मौके पर प्रकाश चंद्र नगरकोटि,चंदन राम,साबिर खोण्डे,डी एस तोमर, बलवीर वर्मा, रामप्रताप,अमरेश कुमार झा,कप्तान कोशिक एवं स्थानीय ग्रामीणों ने योगा शिविर में भाग लिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!