किशनगंज :पुलिस ने स्मैक के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

टाउन थाना पुलिस ने स्मैक के साथ तीन युवक को गिरफ्तार किया है। बस स्टैंड के समीप की गई कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से स्मैक की खेप भी बरामद की गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई खुलासे भी किये। जिसके आधार पर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। बुधवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई