शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार,भेजा गया जेल

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पोठिया थाना क्षेत्र के चीचुआबाड़ी गांव के समीप टीम ने संदेह के आधार पर बीआर 37 एक्स 7688 नंबर की पल्सर बाइक को रोका।

तलाशी लेने पर कसवा कलियागंज निवासी विकास कुमार हरिजन पिता अरूण लाल हरिजन के पिट्ठू बैग से बोतल में भर कर रखे 600 एम एल देशी शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद थाना में केस दर्ज कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

manish123
Author: manish123

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!