किशनगंज :सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बच्ची सहित बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

बहादुरगंज थाना क्षेत्र के बिरनिया गांव में सड़क पार करने के दौरान तेजरफ्तार बाइक की ठोकर से आठ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना में बिरनिया निवासी बाइक सवार शहबाज आलम को भी गंभीर चोटें आई।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल बच्ची राधिका कुमारी पिता दीपक प्रसाद सिन्हा को इलाज के लिए बहादुरगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जबकि शहबाज को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लेकिन बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भी सदर अस्पताल रैफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत दोनों घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

manish123
Author: manish123

सबसे ज्यादा पड़ गई