पत्नी की हत्या का आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

पौआखाली /रणविजय

पौआखाली पुलिस ने समकालीन छापामारी अभियान के क्रम में रविवार को थाना कांड संख्या 20/23 धारा 304 (बी) 302,120 (बी) आईपीसी के तहत नामजद अभियुक्त नाजिर पिता कचालू साकिन दगदुभिट्ठा थाना पौआखाली जिला किशनगंज को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किशनगंज भेज दिया है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष रंजन यादव ने की है। गौरतलब हो कि अभियुक्त नाजिर पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है।

गौरतलब हो कि पिछले माह 28 मार्च को शाहीन बेगम की लाश संदेहास्पद स्थिति में उनके ससुराल से बरामद की गई थी। पौआखाली थानाक्षेत्र के मालिनगांव पंचायत के आमबाड़ी गाँव निवासी मृतका के पिता जमाल ने ससुराल वालों पर बेटी को प्रताड़ना देकर जान से मारकर फंदे से लटका देने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी।

जिसके बाद से ही पुलिस मामला दर्ज कर कांड के अनुसन्धान में जुट गई थी साथ ही आरोपित पति की गिरफ्तारी की तलाश में भी लगी हुई थी। जिसे रविवार को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई