जय श्रीराम के जयघोष के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, अष्टयाम प्रारम्भ

SHARE:


पौआखाली (किशनगंज)रणविजय


पौआखाली थानाक्षेत्र के रसिया पंचायत अंतर्गत पैकपाड़ा ग्राम में मंगलवार से अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का अनुष्ठान आरम्भ हो गया है। हरिनाम संकीर्तन के प्रारम्भ से पहले प्रातःकाल 10 बजे अनुष्ठान स्थल से चार किलोमोटर दूर स्थित पौआखाली नगर क्षेत्र के पवना घाट तक पारम्परिक वेशभूषा में सुसज्जित सैकडों महिलाओं ने माथे पर कलश सजाकर पैदल भव्य शोभायात्रा निकाली।

शोभायात्रा में शामिल भक्तगण पौआखाली नगर के काली मन्दिर दुर्गा मन्दिर हनुमान मन्दिर और शिव मन्दिर का भ्रमण कर मुख्य मार्ग पर गाजे बाजे की धुन पर नाचते झूमते जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण को गुंजयमान करते नज़र आएं। उधर पबना तट में वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर शोभायात्रा का समापन पुनः अष्टयाम स्थल पर लौटकर शांतिपूर्ण तरीके से हो गया।

आयोजन समिति के सदस्य सेवक कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार से अगले 60 घंटों तक के लिए अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का अनुष्ठान आरम्भ हो चूका है। बंगाल बिहार से आए सुप्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों के द्वारा अंखण्ड संकीर्तन की प्रस्तुति से पूरा अनुष्ठान स्थल भक्तिमय हो गया है। दूरदराज से भक्त कीर्तन का आनन्द लेने पैकपाड़ा ग्राम पहुँच रहे हैं। इस अष्टयाम अनुष्ठान को सफल बनाने में अशोक सिन्हा, उमेश सिन्हा, पिंटू सिन्हा, निर्जल सिन्हा, करण दास, सेवक सिन्हा, भोला यादव, बिकेश सिन्हा, अंतिम सिन्हा, कुंदन सिन्हा समेत समस्त ग्रामवासी तन मन धन से जुटे हुए हैं।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!