फारबिसगंज/ बिपुल विश्वास
+2 ली अकादमी फारविसगंज के शिक्षक श्री मनोज कुमार मेहता के सेवा निवृति पर विधालय परिवार के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें विधालय से विदाई दी गयी |कार्यक्रम की अध्यक्षता वि० के प्राचार्य श्री तेज बहादूर सिंह ने किया जबकि संचालन ललित कु० यादव कर रहे थे ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान पार्षद डा० श्री संजीव कुमार सिंह थे , उन्होने अपने संबोधन मे मनोज कुमार मेहता को एक सफल शिक्षक,सफल मंचसंचालक ,मार्गदर्शक ,सफल पिता बताया।
उन्होने श्री मेहता के विधालय के विकास मे योगदान की सराहाना की ,वहीं जिला मा० शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कु० सिंह ने कहा कि मनोज कुमार मेहता जी कुशल और ,योग शिक्षक के साथ-साथ संघनिष्ट शिक्षक हैं ,इन्होने लगभग 12 वर्षों तक अररिया जिला मा० शिक्षक संघ के परीक्षा सचिव के पद पर रहकर शिक्षक हित मे बेहतर कार्य किये हैं |वही पूर्णियां मा० शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा० अमरेन्द्र यादव ,सचिव डा०रामशरण मेहता ,प्रमंडलीय अध्यक्ष अशोक पासवान,अररिया जिला मा० शिक्षक संघ के सचिव आदिल सरवर ,पूर्व सचिव मो० असरारूल हसन , राजकार्यकरणी सदस्य विजय कु० निराला , मो० मरगुब आलम सेवा नि० प्र० अ० वायसी , ने श्री मेहता को एक कर्मठ ,योग ,समय निष्ट शिक्षक बताये ,तथा वि० मे सराहनीय योगदान की प्रशंसा की।
समाज सेवी श्री मनोज जयसवाल ,श्रीकुमार ठाकुर,जदयु नेता तथा वि० प्रबंध समिति के सदस्य श्री पवन मिश्रा ने कहा कि श्री मेहता मे एक आर्दश शिक्षक के सभी गुण मौजूद है ,यह समाजिक कार्यों मे भी बढ -चढकर भाग लेते रहे हैं | वही सेवा नि० शिक्षक प्रमोद कु०दास ने अपने कविता के माध्यम से श्री मेहता के द्वारा किये कार्यों की चर्चा की ,
वही वि० के छात्र -छात्राओं के द्वारा रंगा रंग एक से बढकर एक आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जो दर्शकों के लिए आकर्षक का केन्द्र रहा |
इस अवसर पर वि० के सभी शिक्षक उपस्थित थे ,जिसमे शिक्षक राजेश बाल्मिकी,रामविलास कु० मंडल , मोहन कु० झा घनश्याम कु० साह , यदु सरदार शैलेनद्र कु०झा ,मुश्ताक आलम , अरूण कुमार ,नित्यन्नद ठाकुर , नगमा रूही,जयमाला,रौनक प्रिया,नीलू कुमारी ,लिपि भारती ,राजेन्द्र रजक ,पंकज कु० शर्मा ,राशिद आलम , राशिद जूनैद,राजकुमार उराव,विनोद कु० ,रतिचन्द यादव, भृगू ना० राम , देवेन्द्र कु० ,कंचन कुमारी ,माया न्नदुल बैठा , कुणाल भारती ,तथा कई वि० के प्र०अ० जिसमे मासुम रैजा,अशोक यादव ,मिथिलेश झा ,रमेश साह ,दिनेश कु०,विजेन्द्र यादव आदि मौजूद थे |





























