अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा गरीब परिवारों के बीच गर्म कपड़ों का किया गया वितरण 

SHARE:


मकर संक्रांति पर्व के शुभ अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार किशनगंज के समर्पित सक्रिय परिजनो द्वारा गरीब परिवारों के बीच दर्जनों कंबल एवम गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। बताते चले कि दिनांक 14.01.2023 को जिला स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर ऐतिहासिक मैदान रूईधासा में खुले आसमान में जीवन व्यतीत कर रहे बंजारों को और बस स्टैंड में चलते फिरते राहगीरों के साथ पोठिया ठेकाभिंजा हवाईअड्डा मे गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गायत्री मंत्र जप से किया गया।


साथ ही आज मकर संक्रांति पर्व के शुभ अवसर पर नगर परिषद् किशनगंज के वार्ड नंबर 34 हरिजन टोला खिखिर बस्ती मझिया में दर्जनों कंबल एवम गर्म कपड़ों वितरण किया गया। इस अवसर पर वृक्ष भाई राकेश कुमार, अधिवक्ता कमलेश कुमार, व्यस्थापक एस के मेंशन गायत्री परिवार-सह- बाल संस्कार शाला शिवगंज धाम बहादुरगंज, सुनिल मोहन झा, स्टेशन मास्टर, पूर्व जिला संयोजक गायत्री परिवार हेमंत चौधरी, जिला कार्यवाहक देव दास एवम ग्रामीण वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नंदलाल ऋषि, गणेश ऋषि, हरिलाल ऋषि, उमेश यादव इत्यादि उपास्थित रहें।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!