किशनगंज :एसएसबी जवानों और नेपाल एपीएफ की टीम के द्वारा सीमा क्षेत्र में चलाया गया संयुक्त गस्ती अभियान

SHARE:

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह

भारत नेपाल सीमा पर तैनात 12वीं बटालियन एसएसबी की एफ कंपनी फतेहपुर टेढ़ागाछ के जवानों ने रविवार की सुबह सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने के साथ हीं असामाजिक गतिविधियों को रोकने एवं तस्करी की घटनाओं की रोकथाम हेतु नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ संयुक्त गस्ती अभियान निकाला।

असिस्टेंट कमानडेंट शतपौल शर्मा के निर्देश पर सब इन्सपेक्टर शैलेश कुमार के नेतृत्व में एसएसबी के अन्य जवानों के द्वारा नेपाल एपीएफ के सब इन्सपेक्टर इन्द्र प्रसाद एवं अन्य जवानों के साथ संयुक्त रुप से फतेहपुर सीमा पर पिलर संख्या 150/1 से 152 तक गस्ती अभियान चलाया गया।

सब इन्सपेक्टर शैलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आपसी समन्वय एवं सहयोग की भावना को सुदृढ करने साथ हीं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने,सीमा क्षेत्र का जायजा लेने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। जिससे दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध और मजबूत हो सके।

सबसे ज्यादा पड़ गई