
किशनगंज / सागर चन्द्रा
रामपुर मद्यनिषेध चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने स्कार्पियो वाहन से 177.3 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है। इसके साथ ही बीआर 38 पी 4426 नंबर की स्कार्पियो सवार दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। अररिया जिले के गैयारी गांव निवासी सूफीयान शाह पिता सुब्हान शाह और रजोखर निवासी शहजाद पिता अलीम बंगाल के दालकोला से शराब खरीदकर किशनगंज के रास्ते अररिया ले जा रहा था।
तस्करों की योजना नववर्ष से पूर्व शराब स्टॉक कर लेने की थी। लेकिन उत्पाद विभाग की पैनी नजरों से बच ना सका। रामपुर चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने जब स्कार्पियो वाहन की तलाशी ली तो डिक्की और सीट के नीचे से शराब बरामद कर ली गई।
बहरहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध किशनगंज उत्पाद थाना में केस दर्ज कर रविवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।






























