किशनगंज :कपड़ा व्यवसाई के बंद घर से नकदी समेत लाखो के गहने ले उड़े चोर,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज में अज्ञात चोरों द्वारा बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है ।मालूम हो की टाउन थाना क्षेत्र के लाइन मोहल्ला में झूलन मंदिर के निकट स्थित कपड़ा व्यवसाई उत्तम घोष के मकान में अज्ञात चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और लगभग 1 लाख 60 हजार रुपए नकदी सहित लाखो रुपए के गहने ले उड़े ।

बताया जाता है की चोर अहले सुबह मुख्य द्वार को फांद कर अंदर घुसे और दो दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया ।वही सीसीटीवी कैमरा के प्लग को भी निकाल दिया गया और घर में रखे सारे जेवरात और अन्य सामानों को लेकर फरार हो गए ।चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गृह स्वामी उत्तम घोष वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने बहादुरगंज गए थे वहा से लौटने के बाद जब देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था।इस भीषण चोरी की घटना के बाद गृह स्वामी का रो रोकर बुरा हाल है ।वही गृह स्वामी द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है ।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई