
किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग 2021-22 के कुछ लिग एवं नकआउट मैच कोरोना के कारण पिछले सत्र में पूरा नहीं हो पाया था बचे हुए लीग मैचों एवं नॉकआउटस मैचों को पूर्ण करने के संकल्प के साथ आज दिनांक 11/12/2022 से पुणःशुरू किया गया। आज ए डिवीजन का 34 वां मुकाबला डार्क नाइट क्रिकेट क्लब बनाम किशनगंज स्ट्राइकर क्रिकेट क्लब के बीच रूईधासा के ऐतिहासिक ग्राउंड में 25-25 ओवरों का खेला गया।
किशनगंज जिला क्रिकेट संघ के सचिव परवेज आलम ने टॉस करवा कर मैच की शुरुआत की। डार्क नाइट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए जिसमें अबु ओसामा ने सर्वाधिक 30 रन जिसान ने 28 रनों का योगदान दिया ।
वहीं किशनगंज स्ट्राइकर की ओर से गेंदबाजी करते हुए जुनैद ने चार विकेट एवं रोहित ने 1 विकेट हासिल किए 143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज स्ट्राइकर क्रिकेट क्लब ने 18.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी जिसमें शमशेर ने 31 रन एवं राणा नावेद ने 19 रनों का योगदान दिया वहीं डार्कनाइट की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजू कुमार ने तीन विकेट एवं अनूप ने दो विकेट हासिल किए ऑलराउंड परफॉर्मेंस 30 रन एवं 2 विकेट लेने वाले डार्कनाइट के अबु ओसामा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया आज के मैच के अंपायर थे गणेश साह एवं अवधेश कुमार स्कोरर थे प्रिंस।उक्त जानकारी वीर रंजन उर्फ टिपला के द्वारा दी गई।






























