किशनगंज:गर्म राख भरे गड्ढे में गिर जाने से एक बच्चा गंभीर रूप से झुलसा,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज/ सागर चन्द्रा

खेलने के दौरान गर्म राख भरे गड्ढे में गिर जाने से एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चे की चीखपुकार को सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे गड्ढे से बाहर निकाला। लेकिन तबतक उसका शरीर 50 फीसदी से अधिक झुलस गया था।

परिजनों ने फौरन हटवार निवासी तीन वर्षीय मो.आरिश पिता असलम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह आरिश अपने भाई के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह गर्म राख भरे गड्ढे में जा गिरा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!