किशनगंज /सागर चन्द्रा
ठाकुरगंज पुलिस ने विगत15 दिनों से लापता तीन नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है। मामले की वैज्ञानिक अनुसंधान कर रही पुलिस ने सभी लड़कियों को दिल्ली से सकुशल बरामद कर उन्हें किशनगंज वापस लाई। शुक्रवार को पुलिस ने बरामद सभी नाबालिग का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया।
जानकारी के अनुसार गत 19 अक्टूबर को सभी लड़कियां अचानक गायब हो गई थी। घटना के दिन सभी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। घटना के बाद परिजनों की लिखित शिकायत पर ठाकुरगंज थाना में केस दर्ज कर पुलिस बच्चियों की तलाश में जुट गई थी।
Author: News Lemonchoose
Post Views: 172





























