
कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
दर्शनार्थियों से भरी एक कार पेड़ से जा टकरायी। इस घटना में कार सवार छह लोगों में से एक की मौत हो गयी। यह घटना में कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के भभुआ शहर के समीप बबुरा गांव के पास की बतायी जाती है। इस घटना में बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत मुराढी गांव निवासी सत्येंद्र प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी धर्मशीला देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं इस हादसे में नवादा निवासी प्रीति आनंद पति दयानन्द प्रसाद, हरनौत नालंदा निवासी 25 वर्षीय रानी ज्योति उर्फ सत्याशील पिता सत्येंद्र प्रसाद, नालंदा निवासी 51 वर्षीय उपेंद्र नाथ सिंह पिता शिवनन्दन सिन्हा, पावापुरी नालंदा निवासी डॉ दयानंद सिन्हा की बेटियां चार वर्ष की क्यूटू कुमारी और दिव्या कुमारी, पावापुरी नालंदा निवासी रचना सिन्हा पति उपेंद्र नाथ सिन्हा बताये जाते है।
घटना के बाद आसपास रहे लोगों की भीड़ जुट गयी और आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां सभी लोगों को इलाज के लिए ले जाया गया तो प्रीति आनंद को चिकित्स ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
बता दें कि सभी कार सवार लोग वाराणसी स्थित विश्वनाथ मंदिर सहित अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर कैमूर जिले के माता मुंडेश्वरी मंदिर दर्शन पूजन करने आये हुए थे। दर्शन कर सभी कार सवार लोग वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी उक्त घटना घटी और एक लोगों की मौत हो गयी और पांच लोग घायल हो गये।





























