कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
चैनपुर बाजार में तेज रफ्तार से जा रहे ऑटो ने एक अधेड़ को टक्कर मार दी। इस घटना में अधेड़ की हालत गंभीर हो गयी। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गयी और गंभीर रूप से घायल हुए अधेड़ को इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां गंभीर हालत में अधेड़ का इलाज किया जा रहा है। यह घटना कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार की है।
ऑटो के धक्के से घायल हुआ अधेड़ की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के मलिकसराय गांव के रहनेवाले बलीराम सिंह कुशवाहा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद ऑटो से धक्का मारकर भाग रहे ऑटो को पकड़ते हुए लोगों ने चालक को पकड़ लिया।
Author: News Lemonchoose
Post Views: 181






























