किशनगंज:उत्पाद विभाग की टीम ने आठ पियक्कड़ों को किया गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

उत्पाद विभाग की टीम ने आठ पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। एस आई विष्णुदेव यादव और नीरज कुमार के नेतृत्व में फरिंगगोड़ा चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान सभी पियक्कड़ों को पहले हिरासत में लिया गया। मौके पर ही ब्रेथ इन्हेलाइजर मशीन से जांच किये जाने पर रौटा पुर्णिया निवासी मो.चांद, सब्बीर आलम और मो.सलमान के साथ साथ करणदिघी निवासी शंभू कुमार, कोचाधामन निवासी अजय कुमार,

शहर के रूईधासा निवासी सुमन कुमार व अमित साह के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद थाना में केस दर्ज कर शनिवार को उन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष उपस्थित किया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!