ई रिक्शा के उड़े परखच्चे , महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

शहर के पश्चिमपाली के निकट तेजरफ्तार वाहन ने ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। जबकि ई रिक्शा सवार महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद वाहन मौके से फरार हो जाने में सफल रहा। जबकि मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल सिपाही ललिता कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थी। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार घायल ललिता महिला थाना में सिपाही के पद पर तैनात थी।

शनिवार को वह उत्तरपाली स्थित आवास से ई रिक्शा पर सवार हो कर महिला थाना जा रही थी। लेकिन बीच रास्ते में ही वह हादसे का शिकार हो गई।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!