पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा कई कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

SHARE:

किशनगंज /दिघलबैंक/प्रणव मिश्रा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर नेहरू युवा केंद्र किशनगंज के बैनरतले दिघलबैंक के नेहरू युवा क्लब मालटोली में रविवार को कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मालटोली गांव में नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मो.शाहजहां अंसारी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक मनोज कुमार सिंह,कुशेश्वर प्रसाद गिरी आदि लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया एवं उनकी जीवनी पर अपना अपना विचार व्यक्त किया।

वही इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों ने मालटोली,हारी भीटा आदि गाँव मे स्वच्छता रैली निकाल कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। जबकि इस अवसर पर छात्रों के बीच भाषण व निबंध प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर साहजहां अंसारी,मनोज कुमार जालंधर सिंह,अंजली कुमारी,मनीषा कुमारी आदि लोग उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!