कैमूर :डॉ.बीआर आंबेडकर पीठ के अध्यक्ष बने भभुआ शहर के डॉ विवेकानंद

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में स्थापित देश के शीर्षस्थ शैक्षणिक संस्थान डॉ. बीआर आंबेडकर पीठ पर प्रोफेसर एवं हेड के पद पर

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

भभुआ शहर के तिवारी टोला निवासी और लब्धप्रतिष्ठ शिक्षक स्व जवाहर तिवारी के पुत्र और देश के जाने माने शिक्षाविद डॉ विवेकानंद तिवारी नियुक्त हुए है। डॉ तिवारी की 105 से ज्यादा पुस्तकें और 200 से ज्यादा शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।

डॉ तिवारी की पुस्तकों का विमोचन प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, संघ प्रमुख मोहन भागवत, जगद्गुरु शंकराचार्य, सहित अनेक राज्यपालों ने किया है। डॉ तिवारी को प्राप्त सम्मानों में भारत भारतीय सम्मान, राष्ट्र गौरव सम्मान महात्मा गांधी सम्मान विशेष उल्लेखनीय है। देश के शैक्षणिक जगत् में जिले का नाम रोशन कर रहे डॉ तिवारी के इस पद पर चयनित होने पर जिले में हर्ष की लहर दौड़ गयी।

कैमूर :डॉ.बीआर आंबेडकर पीठ के अध्यक्ष बने भभुआ शहर के डॉ विवेकानंद