पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गलगलिया थाना क्षेत्र के बंदरबाड़ी गांव में घटित घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 26 वर्षीय अशोक मांझी पिता राजकुमार मांझी के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं मृतक के भाई संजय मांझी ने बताया कि अशोक की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उसे तीन संतान भी है।

लेकिन उसे शराब पीने की बुरी लत लग गई थी। वह अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा शराब के पीछे खर्च कर देता था। जिससे उसका पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार रात भी जब अशोक शराब पीकर घर पहुंचा तो पत्नी ने विरोध किया। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद गहरा गया। पत्नी ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और बच्चों के साथ सो गई। जबकि अशोक दूसरे कमरे में सो गया।

बुधवार सुबह जब काफी देर बाद भी अशोक ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों का शक गहरा गया। वे किसी अनिष्ट की आशंका से कांप उठे। कमरे का दरवाजा तोड़ने पर उन्हें अशोक फांसी के फंदे से झूलता मिला। परिजनों ने उसे जीवित मान कर फांसी के फंदे से नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!