किशनगंज:सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकारियो ने लिया जायजा

SHARE:

पोठिया(किशनगंज) इरफान


बुधवार को बिहार सरकार के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार पोठिया प्रखंड के तीन पंचायतों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।इसी के तहत प्रखंड के बुढ़नई पंचायत में भूमि सुधार उप समाहर्ता मो0 मंजूर आलम,बुधरा में पोठिया बीडीओ छाया कुमारी,तथा पनासी पंचायत में पोठिया सीओ निष्चल प्रेम ने निरीक्षण किया।प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर पदाधिकारियों द्वारा भ्रमण कर विभागीय कार्यों का निरीक्षण के तहत अधिकारियों की टीम ने प्रखंड के उक्त तीन पंचायतों में सात निश्चय,जल जीवन

हरियाली,विद्यालय,आंगनबाड़ी, अस्पताल,लक्षित जन वितरण प्रणाली दुकानें,धान,गेहूं,दलहन अधिप्राप्ति केंद्र,ग्रामीण सड़कों का निर्माण एवं अनुरक्षण,मनरेगा,आवास योजनाएं, पंचायत सरकार भवन सहित विभिन्न योजनाओं को देखा जो सरकार के द्वारा संचालित की जा रही है।ज्ञातव्य हो कि योजनाओं का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन के माध्यम से वरीय पदाधिकारी व विभाग को सौंपी जाएगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!