किशनगंज /प्रतिनिधि
किशनगंज बार काउंसिल सभागार में आज विभिन्न संगठनों यथा बीजेपी, भाजपा युवा मोर्चा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई।उक्त बैठक में बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष ,वर्तमान अध्यक्ष, सचिव, सह सचिव एवं कई संगठन के प्रमुखों मौजूद रहे।जिसमे पशु तस्करी को रोकने के लिए विस्तार से चर्चा की गई।

इस बैठक में गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति का गठन किया गया।जिसके संरक्षक के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता शिशिर दास ,अध्यक्ष ओम कर्ण,सचिव प्रमोद सिन्हा ,सह सचिव लक्ष्मी प्रसाद संयुक्त सचिव साहिल कुमार एवं कार्यसमिति सदस्य के रूप में अजीत कुमार दास, आनंदो, अमित त्रिपाठी, अमित मंडल मनोनीत किए गए ।
बीजेपी जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने बताया की गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति बिहार राज्य में पशुधन पर अत्याचार, तस्करी जैसे मुद्दों को प्रशासनिक एवं शासन के समक्ष विभिन्न माध्यमों से रखने का कार्य करेगी एवं जिले में चल रही तस्करी को रोकने के लिए प्रचार प्रसार , सामाजिक जागरूकता अभियान एवं कानून के दायरे में नियमों के अनुकूल कार्य करेगी ।
वही इस मौके पर बीते दिनों बजरंगदल ,एबीवीपी ,युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को कोर्ट द्वारा जमानत दिलवाए जाने पर अधिवक्ताओं को शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप , जिला अध्यक्ष मनोज गट्टानी, विद्यार्थी परिषद विभाग संयोजक अमित मंडल युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकित कौशिक जैसे दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।





























