कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए डीएम की अध्यक्षता में सुखाड़ अनुश्रवण केंद्र का गठन किया गया है। जिसमें अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन शाखा,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल मोहनिया, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल और कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल को सदस्य से बनाया गया है।
जारी निर्देश में कहा गया है कि विशेष सचिव आपदा प्रबंधन विभाग बिहार पटना के निर्देश के आलोक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सुखाड़ प्रबंधन हस्तक 2020 में दिए गए निर्देशों के अनुरूप सुखाड़ अनुश्रवण केंद्र का गठन किया जाना है। जिसमें जिला स्तरीय कृषि विभाग,जल संसाधन विभाग,लघु जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के विशेषज्ञ पदाधिकारियों को नामित किया जाना है।
जिसके आलोक में डीएम की अध्यक्षता में सुखाड़ अनुश्रवण केंद्र का गठन किया गया है। इस बारे में निर्देश दिया गया है कि सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए पूर्व की तैयारियों के संबंध में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सुखाड़ प्रबंधन हस्तक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे।





























