भारतीय चिंतन को समग्र विश्व में फैलाने वाले,युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद जी की 120 वी पुण्यतिथि पर ठाकुरगंज मे श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

ठाकुरगंज (किशनगंज)प्रतिनिधि

सोमवार को ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नौ स्थित स्वामी विवेकानंद बस पड़ाव में स्थापित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर 120 वी पुण्यतिथि पर ठाकुरगंज के नागरिकों सामाजिक व राजनीतिक संगठन के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर स्वामी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।सभी ने एक स्वर में वन्दे मातरम भारत माता की जय के नारे लगाए।मौके पर उपस्थित ठाकुरगंज नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजली सिंह ,भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, छात्र जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत पटेल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था।

स्वामी जी भारतीय अध्यात्म व संस्कृति के आलोक से विश्व मानस को आलोकित करने वाले महान चिंतक, युवाओं के प्रेरणास्रोत, युग प्रवर्तक थे। राष्ट्र के प्रेरणापुंज विवेकानंद जी ने अपने प्रगतिशील विचारों से युवाओं में राष्ट्रनिर्माण की चेतना जगाई।उनके निर्वाण दिवस पर हर भारतीय उनकी शिक्षा व आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प ले, यही ऐसे महामानव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


भाजपा कार्यकर्ता हंसराज नखत वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष धनजंय सिंह पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश साह मनमोहन साह नगर उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने विश्व पटल पर भारत को अग्रणी पंक्ति में लाने का कार्य किया।उन्होंने सितंबर 1893 में अमेरिका के शिकागों शहर में हुए धर्म सम्मेलन में अपने ओजस्वी भाषण से समग्र विश्व को मंत्रमुग्ध कर दिया।4 जुलाई 1902 को 39 वर्ष की अल्पायु में बेल्लूर मठ बंगाल में स्वामी जी का निधन हुआ।आज के कार्यक्रम में प्रदीप जैन, बाबुल दे ,संजय सिन्हा, अनिल साह ,हीरा सिंह ,चंद्रकांत, गौतम, संजीव साह, रमन चौधरी, निखिल यादव ,गोपेश यादव ,इंद्रजीत चौधरी, सूरज गुप्ता ,चंदन चौधरी, पुष्पराज सिंह ,लक्ष्मण झा, कन्हैया यादव, धर्मपाल सिंह ,पुष्पेश सिंह, देवव्रत दास सहित दर्जनों की संख्या में नागरिक उपस्थित हुए।कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार सिन्हा ने किया।

भारतीय चिंतन को समग्र विश्व में फैलाने वाले,युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद जी की 120 वी पुण्यतिथि पर ठाकुरगंज मे श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया