किशनगंज /विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ जिला परिषद सदस्या खोशी देवी व मुखिया मोफत लाल ऋषिदेव ने रविवार को चिल्हनियॉ पंचायत के रेतुआ व गोरिया नदी के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।इस क्रम में वो आदिवासी टोला देवरी,सुहिया, हाटगॉव,सुहिया हॉट टोला,कोठीटोला देवरी, आदिवासी टोला आमबाड़ी टोले के निकट रेतुआ नदीं के तेज धारा में प्रधानमंत्री सड़क ध्वस्त हुई।जिप सदस्या ने चिल्हनियॉ पंचायत पहुंचे। श्रीमति देवी ने कहा कि पूरा चिल्हनियॉ पंचायत बाढ़ से हुई तबाही व बर्बादी का मंजर को देखकर काफी अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि यह एक दु:खद त्रासदी है।इस पर तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाते हुए पीड़ितों को उचित सहयोग देने की मांग की।उन्होंने कहा कि विगत वर्ष भी लगभग दर्जनों घर रेतुआ नदी में विलीन हो गई थी, लेकिन प्रशासन की नाकामी की वजह से आज तक उन पीड़ित परिवारों को राहत अनुग्रह राशि नहीं मिल पाई है।
जिससे श्रीमती देवी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की लापरवाही की वजह से बाढ़ पीड़ित परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिलना दुखद है। बाढ़ से ग्रस्त चिल्हनियॉ पंचायत में बाढ़ का पानी उतरने के बाद एक बार फिर से तबाही का मंजर सामने आ रहा है।जहां उपजाऊ भूमि रेत के टीले व बड़े बड़े गढ्ढे में तब्दील हो गए है। अब तक इन जगहों पर आवागमन बाधित ही है। लोग जीने के लिए जद्दोजहद कर रहे है। घरो में अभी भी बाढ़ के पानी मे मिले गाद चारों ओर फैल हुए है।सैकड़ों हैक्टेयर जमीन बंजर हो गयी है।लोगो के घरों में रखे अनाज सड़ गए है।नदी की छोटी छोटी धारा में लोग बांस की चचरी बना कर आवागमन कर रहे है।क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जिप सदस्या को इन मुश्किल से रूबरू होना पड़ा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सड़कें दर्जनों जगह ध्वस्त होने से क्षेत्र तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा सड़क कई जगह ध्वस्त होने से पानी को पार कर वे लोगो से मिलते रही।
लोगों ने अपनी समस्या उनके सामने रखा।उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर यथा संभव सहयोग का आश्वासन दिया।उनका कहना था कि पानी के उतरने के बाद जब लोगो की इतनी परेशानी हो रहा है तो जब चारो ओर पानी ही पानी फैला हुआ था तब लोग इन जगहों पर कैसे जीवन गुजार रहे होंगे।यह सोच कर ही आत्मा कांप जाती है।मै जिलाधिकारी से मिल कर आप लोगो की समस्या के तत्काल निदान के लिए बात करूंगा।मौके पर चिल्हनियॉ पंचायत के मुखिया मोफत लाल ऋषिदेव, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि शंभू साहनी, वार्ड सदस्य संजय सोरेन, पूर्व वार्ड सदस्य प्रतिनिधि योगी सहनी,हरी यादव, धनेश्वर प्रसाद सिंह, दीपक कुमार सिंह,पूर्व उप मुखिया आनंद ठाकुर सहित ग्रामीण मौजूद थे।