टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियॉ पंचायत अंतर्गत सुहिया स्थित में बना उप स्वास्थ्य केंद्र खंडहर में तब्दील है। वर्षों से यह उप स्वास्थ्य केंद्र महज शोभा की वस्तु बनी बनी हुई है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार वर्ष 2009 में अल्पसंख्यक बहुत क्षेत्रिय विकास योजना के तहत 9 लाख 50 हजार रुपए की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हुआ है। लेकिन निर्माण के बाद से अब तक यहां कोई विभागीय संबंधित अधिकारी नहीं पहुंचे हैं।
जबकि कागजी मामले में निर्माण से जुड़ी जानकारी विभाग के अभियंता संवेदक के हित में दे भी दिए होंगे। फिर भी विभाग अब तक इस उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवा चालू कराने का कोई पहल करते नहीं दिख रही है। गौरतलब है कि सरकार स्वास्थ सेवा बहाल कराने में सक्रिय है, लेकिन सिस्टम बिल्कुल भ्रष्ट है। भ्रष्ट सिस्टम के कारण सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है।
जानकार सूत्रों के अनुसार विगत 10 वर्षों से उप स्वास्थ्य केंद्र विरान पड़ा हुआ है। यहां कोई संबंधित अधिकारी कभी नहीं आते हैं। जैसे मानो इस भवन से विभाग को कोई सरोकार नहीं है। यहां तक कि भवन निर्माण के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के भीतर के कमरे में दो अलग-अलग शौचालय का निर्माण करना था। लेकिन एक भी शौचालय व स्नान रूम का निर्माण नहीं कराया गया है। फिर भी कोई देखने वाला नहीं है। जहां सरकार बिहार में बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना चाहती है।
वही टेढ़ागाछ में उप स्वास्थ्य केंद्र विरान पड़ा हुआ है।टेढ़ागाछ प्रखंड के लगभग सभी उप स्वास्थ्य केंद्र भूत बंगले में तब्दील हो गया है।इस संबंध में टेढ़ागाछ चिकित्सा पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि इस संबंध में बीडीओ एवं प्रखंड प्रमुख से बात हुई है। प्रखंड क्षेत्र के जितने भी उप स्वास्थ्य केंद्र बदहाल स्थिति में हैं उन सभी केंद्रों को जल्द ही सुदृढ़ किया जाएगा।