करंट लगने से महिला सहित दो घायल

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

टाउन थाना क्षेत्र के दौला पंचायत स्थित पोरलाबाड़ी गांव में घर में टीन चढ़ाने के दौरान बिजली के नंगे तार के संपर्क में आ जाने से महिला सहित दो लोग घायल हो गए।

घायलों की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने 35 वर्षीय घायल मुरसेदा खातून पति मसूद आलम के साथ साथ मजदूर रफीक आलम को करंट मुक्त करा कर उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत दोनों घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जाती है।

सबसे ज्यादा पड़ गई