पारिवारिक विवाद के बाद युवती ने अपने गले में मार लिया चाकू,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज/सागर चन्द्रा

शहर के माधवनगर में मामूली पारिवारिक विवाद के बाद एक युवती ने अपने गले में चाकू मार लिया। 18 वर्षीय पिया मल्लिक को घायल देख परिजनों के बीच हड़कंप मच गया।

परिजनों के द्वारा शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। फिलहाल एमजीएम मेडिकल कॉलेज में इलाजरत घायल की स्थित चिंताजनक बनी हुई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई