कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिले मे रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण प्रेमी शिवम कुमार के नेतृत्व में नगरपालिका मध्य विद्यालय भभुआ के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधा लगाया गया। वहीं पौधारोपण के बाद यह शपथ लिया कि बड़ा होने तक पौधा का देख-भाल करेंगे। वहीं शिवम कुमार ने बच्चों को बताया कि हमारे वातावरण में दिन प्रतिदिन फैलता प्रदूषण उसे जहरीला बनाता जा रहा है। इस वजह से न केवल हमारा आज जीवन कुप्रभावित हो रहा है, बल्कि हमारे आने वाले पीढ़ी के जीवन में भी खतरा मंडरा रहा है। हमारा पर्यावरण अलग-अगल तरह के खतरों से जूझ रहा है, जलवायु में अप्रत्याशित परिवर्तन जीव-जंतु की विलुप्त होती प्रजातियां पीने के साफ पानी का संकट शहरों में फैलता वायु प्रदूषण ग्लोबल वार्मिंग व समुद्र का बढ़ता जलस्तर और नयी-नयी महामारियों का दस्तक। इसके लिए हम सब जिम्मेदार हैं।
यही वजह है कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम – सिर्फ एक धरती रखी गयी है। इसके पीछे का संदेश है कि सिर्फ एक धरती पर ही जीवन मौजूद है, इसीलिए उसे बचाये रखने की जरूरत है। ऐसे में जरूरी है कि तुम सब लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक व प्रेरित करके पौधा रोपण अवश्य करें ।
तो आइये हम सभी मिल-जुलकर पौधा रोपण अवश्य करें और उनकी देखभाल भी जरूर करें ताकि पर्यावरण संरक्षण हो सके। प्रकृति के प्रति अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाएं। पर्यावरण की रक्षा व धरती की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी और कर्तव्य बनता है। इसके लिए हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधारोपण करना चाहिए। आज के समय में पर्यावरण का गंभीर समस्या बन गया है। प्लास्टिक पर्यावरण व पृथ्वी को सबसे ज्यादा क्षति पहुँचा रहीं हैं। इसलिए हमें पर्यावरण संरक्षण व पृथ्वी को संरक्षित करने के लिए आज हम सभी को शपथ लेना चाहिए कि प्लास्टिक व पाॅलिथीन का उपयोग नहीं करेंगे और न ही किसी को करने देगें। अगर समय रहते हुए भी नहीं संभले तो हम सभी का अस्तित्व इस पृथ्वी से ही समाप्त हो जायेगा। इसलिए हम सभी को मिलकर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेना चाहिए। क्योंकि सांसे हो रहीं कम अब नहीं तो कब हर साँस की कीमत चुकानी पड़ेगी तब? हर एक इंसान एक पौधा लगा कर बड़ा होने तक देख-भाल करें। तो यह एक छोटा-सा कदम पर्यावरण संरक्षण के लिए एक सराहनीय कदम होगा। क्योंकि एक पौधा दस पुत्र के बराबर होता है। इस दिवस पर बच्चों ने बहुत ही शानदार पेंटिंग बना कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। मौके पर विघालय के धर्मेन्द्र कुमार प्रभाकर, गौतम सिंह, देवेन्द्र उपाध्याय, सुदर्शन प्रसाद व छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहें।