नशे की पूर्ति के लिए रुपया नहीं देने पर पति ने पत्नी को पीटा,पीड़िता अस्पताल में भर्ती

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /सागर चन्द्रा

नशे की पूर्ति के लिए रुपये नहीं देने पर पति द्वारा पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना में घायल पीड़िता किसी तरह पति के चंगुल से छूटकर अपनी जान बचाने में सफल रही। पीड़िता की गंभीर स्थिति को देखकर स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पीड़िता फरजीना खातून ने बताया कि उसकी शादी छह वर्ष पूर्व मोतीबाग करबला निवासी मो.आमिर के साथ हुई थी।






जिससे उसे दो संतान भी है। पेशे से दैनिक मजदूर पति को नशे की बुरी लत लग गई थी। वह अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा नशे की पूर्ति के पीछे खर्च कर देता था। जिससे घर में अक्सर फांकाकशी की स्थिति बनी रहती थी। नतीजतन फरजीना एक होटल में काम कर अपने परिवार का भरणपोषण करने लगी। लेकिन इसके बावजूद भी पति आमिर अपने नशे की पूर्ति के लिए अक्सर उससे रुपयों की मांग करता रहता था। शनिवार को भी जब आमिर ने पीड़िता से रुपयों की मांग की तो उसने रुपये देने से साफ इंकार कर दिया। जिससे दोनों पति पत्नी के बीच विवाद गहरा गया। इसी क्रम में आमिर ने लात घूंसों से फरजीना की बेरहमी से पिटाई कर दी।






नशे की पूर्ति के लिए रुपया नहीं देने पर पति ने पत्नी को पीटा,पीड़िता अस्पताल में भर्ती