पढ़े बिहार बढ़े बिहार : कैमूर राज्य में पहले पायदान पर, रोहतास को मिला दूसरा स्थान

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

सरकारी विद्यालयों में चल रहे पढ़े बिहार बढ़े बिहार कार्यक्रम में कैमूर ने राज्य में पहले पायदान पर है जबकि पड़ोसी जिला रोहतास को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। गौरतलब हो कि प्रोजेक्ट शुरू करने वाले पांच शीर्ष जिलों में कैमूर 61.29% अंक प्राप्त कर राज्य में पहले स्थान पर है। जबकि पड़ोसी जिला रोहतास 51.87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे, मुंगेर 46.96 अंक के साथ तीसरे, पूर्णिया 42.72% अंक के साथ चौथे और औरंगाबाद 41.49% अंक के साथ पांचवे पायदान पर है।






इस बारे में जानकारी देते हुए संभाग प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट पढ़े बिहार बढ़े बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत दीक्षा ऐप के माध्यम से प्रोजेक्ट की गतिविधियों को पूरा किया जाना है।जिसके तहत कैमूर में कुल प्रधानाध्यापकों की संख्या 1,457 है। जिन्हें जिसमें 663 प्रधानाध्यापकों ने प्रोजेक्ट को खोला है। जबकि 220 प्रधानाध्यापकों ने प्रोजेक्ट शुरू किया है और कम से कम एक कार्य को पूर्ण चिन्हित कर सिंक किया है। जबकि दस प्रधानाध्यापकों ने सभी कार्यों को पूर्ण चिन्हित कर प्रोजेक्ट सबमिट किया है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए राज्य स्तर से भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। प्रारंभिक विद्यालयों के छात्रों को इस अभियान के अंतर्गत काफी कुछ नई चीजें सीखने को मिलेंगी।







पढ़े बिहार बढ़े बिहार : कैमूर राज्य में पहले पायदान पर, रोहतास को मिला दूसरा स्थान